शुद्धिकरण : पवित्रीकरण मंत्र और विधि का विश्लेषण – Pavitrikaran – 1
शुद्धिकरण : पवित्रीकरण मंत्र और विधि का विश्लेषण – Pavitrikaran : पवित्रीकरण का तात्पर्य मात्र शरीर की ही शुद्धि नहीं, प्रत्येक वस्तु को शुद्ध करना है। यह समझना आवश्यक है कि पवित्रीकरण क्यों और कैसे किया जाता है। हमारे आसपास प्रत्येक वस्तु में कुछ न कुछ अशुद्धता होती है, इसलिये जब भी कोई कर्मकांड किया जाता है तो सबको शुद्ध करना आवश्यक होता है।